मुंबई
ट्रेलर ट्रेंडिंग, लालटेन वाले कटआउट्स से शहर में बढ़ी एक्साइटमेंट
भूत बंगला को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Akshay Kumar स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत दिल्ली से की गई है, जहां शहरभर में हाथ में लालटेन लिए अक्षय कुमार के कटआउट्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। Priyadarshan के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Paresh Rawal, Tabu और Rajpal Yadav जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को शुरू होंगे।
