अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी जमीनी कार्यवाही

डबरा/भितरवार

 

भितरवार

भितरवार में प्रशासन का बड़ा एक्शन: रामनगर और धूमेश्वर नगर अवैध कॉलोनियों पर चला सरकार का बुलडोजर

भितरवार (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। भितरवार क्षेत्र के रामनगर और धूमेश्वर नगर कॉलोनी में अवैध निर्माण और बिना अनुमति के किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रशासन का पीला पंजा (बुलडोजर) जमकर गरजा। सरकार के इस सख्त रुख से भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।

नियमों को ताक पर रखकर काटी जा रही थीं कॉलोनियां

जानकारी के अनुसार, रामनगर और धूमेश्वर नगर में बिना किसी वैध अनुमति, टीएंडसीपी (Town and Country Planning) की मंजूरी के नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। कॉलोनाइजरों द्वारा भोले-भाले खरीदारों को झांसा देकर जमीनें बेची जा रही थीं।
शिकायत और जांच के बाद, शनिवार को राजस्व विभाग, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
कार्रवाई में मुख्य रूप से अवैध निर्माण ध्वस्त कर  कॉलोनियों में बनाई गई अवैध बाउंड्रीवॉल, सड़कें, गेट और ऑफिस के निर्माण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस कार्यवाही से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

हृदय स्तंभ संवाददाता को बताया की  “बिना डायवर्शन और वैध अनुमति के कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही थीं। नोटिस देने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों में अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *