फेसबुक पर प्यार, 14 साल पुराना रिश्ता तार-तार

राज्य

अशोकनगर 

पत्नी ने पति पर किया ईंटों से हमला, थाने में हुआ तलाक का फैसला

अशोकनगर (NEWS UPDATE): सोशल मीडिया का प्यार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो बरसों पुराने मजबूत रिश्ते भी ढह जाते हैं। ऐसा ही कुछ अशोकनगर जिले के बिलाला मिल रोड पर हुआ जहां फेसबुक पर हुए प्यार की खातिर एक महिला ने अपने 14 साल पुराने शादीशुदा रिश्ते को खत्म कर दिया। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी पत्नी ने न सिर्फ अपने पति पर ईंटों से हमला किया, बल्कि घर और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई प्रेम कहानी

बिलाला मिल रोड कॉलोनी निवासी दीपक जैन की शादी 20 जनवरी 2012 को कटनी निवासी युवती के साथ हुई थी। करीब 14 साल तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पति दीपक के अनुसार, लगभग 7 महीने पहले उनकी पत्नी की पहचान फेसबुक के जरिए गुना के एक युवक से हुई। धीरे-धीरे यह डिजिटल दोस्ती गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गई और परिवार में आए दिन विवाद होने लगा।

पति और मां से मारपीट, घर में की तोड़फोड़

पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर मां से मिलने का बहाना बनाकर प्रेमी के पास चली जाती थी। 27 जुलाई को घर लौटने के बाद उसने विवाद शुरू कर दिया और दीपक को घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। हद तो तब हो गई जब बीच-बचाव करने आई अपनी ही मां के साथ महिला ने मारपीट की। सुबह महिला ने पति पर ईंटों से जानलेवा हमला कर दिया और घर व गाड़ी के शीशे तोड़ डाले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

थाने में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, तलाक पर बनी सहमति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में करीब 3 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और काउंसिलिंग के बाद दोनों ने स्वीकार किया कि अब साथ रहना मुमकिन नहीं है। अंततः दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया और कोर्ट में विधिवत तलाक की अर्जी दाखिल करने पर सहमत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *