डॉ ए के जैन जी का देहदान बनेगा समाज के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ धाकड

ग्वालियर

ग्वालियर

जीआरएमसी के एनाटॉमी विभाग में आज सुबह लगभग 12 बजे डॉ ए के जैन जी निवासी बीना कांप्लेक्स आज़ाद नगर मुरार ग्वालियर की पार्थिव देह को उनकी अंतिम इच्छा अनुसार उनके परिजनों ने देहदान किया।
डॉ जैन ई न टी विभाग गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर में लम्बे समय तक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे ।
बीमारी के चलते कल शाम उनका निधन हुआ था।
देहदान के समय अधिष्ठाता डॉ आर के एस धाकड, अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना, विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश Trivedi, डॉ मनीष चतुर्वेदी, डॉ दिनेश उदैनिया, डॉ वी पी नार्वे डॉ ऋतु निगम डॉ राजेन्द्र टेहरिया, डॉ रवीन्द्र बंसल सहित बड़ी संख्या में अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
अधिष्ठाता डॉ धाकड ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए उनकी पत्नी डॉ अंजली जैन एवं बेटे अन्कुर जैन को साधुवाद दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार देहदान से पूर्व उन्हें गार्ड आफ़ ऑनर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *