त्योहार शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं: कलेक्टर

ग्वालियर

ग्वालियर

शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्वालियर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, एडीएम सीबी प्रसाद सहित शांति समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर चौहान ने कहा कि जिले में सभी त्योहार शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएं। उन्होंने समिति सदस्यों से नागरिकों के बीच भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने को कहा।

बैठक में नवदुर्गा महोत्सव, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस और नववर्ष की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम को आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमों के अनुसार कराने तथा गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। गरबा स्थलों की निगरानी के लिए महिला पुलिस दल शहर में भ्रमण करेगा।

समिति सदस्यों ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *