दतिया
1991 के मामले की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाने का आरोप, 17 सितंबर को दायर हुई याचिका,फिलहाल विधायक पद पर बने हैं घनश्याम सिंह
दतिया। दतिया विधानसभा में हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन और विधानसभा सदस्यता को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता एवं अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने अधिवक्ता शिवम गौतम के माध्यम से 17 सितंबर 2026 को याचिका दायर की है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि घनश्याम सिंह ने वर्ष 1991 के एक मामले से संबंधित जानकारी अपने चुनावी हलफनामे में नहीं दी। यह मामला राजीव गांधी की हत्या के बाद दतिया में हुए चक्काजाम से जुड़ा बताया जा रहा है। याचिका पर न्यायालय में सुनवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही विधायक की सदस्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

