दिनारा
समय बदल गया है और अब बेटियों के जन्म के समय लोग बहुओं को ताने नहीं देते बल्कि उन पर फूल बरसाते हैं। दिनारा कस्बे के नगरिया परिवार में भी ऐसा ही कुछ नजर आया। बिटिया के जन्मपर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए परिवार उसे अस्पताल से घर लाने के लिए कार को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया, कार के चारों ओर ष्गुब्बारे और फूल लगाए और डॉल स्टेचू बनवाए। दिनारा में बेटी के जन्म पर जश्न रू ऐसा जश्न दिनारा में बेटी की पैदाइश पर परिजनों द्वारा मनाए गए जश्न की हर कोई तारीफ कर रहा है। अस्पताल में उस समय अचानक दुल्हन से सजी गाड़ी को देखकर लोग चौंक गए, जब यह गाड़ी आगे की ओर बढ़ती दिखाई दी। गाड़ी पर फू लों की खूबसूरत सजावट के साथ बड़े ही आकर्षक ढंग से न्यू बॉर्न बेबी वैलकम लिखा था। नगर में प्रवेश करते ही नगर प्रवेश से लेकर घर तक स्वागत गाड़ी पर फूलों की सजाया गया था। किसी शादी या बारात जैसी इस सजावटी गाड़ी चर्चा का विषय बन गयी। नगर प्रवेश करते ही परिवार और रितेशतेदार और मोहल्ले के लोगे वही से नाचते हुए घर तक डाल बाजे, आतिशबाजी और फू लों से उसका स्वागत किया। फू लों की बारिश से हुआ स्वागत: दरअसल, नगरिया परिवार एवं गल्ला व्यापारी विजय रजनी गुप्ता के पुत्र राजा रुचि गुप्ता निवासी दिनारा ने एक पुत्री का जन्म हुआए बेटी के जन्म की आस इस परिवार कई महीनों से थी, और उसके लिए कई ख्वाब भी सजाए हुए थे। बेटी होने की खबर मिली तो नगरिया परिवार के घर में जश्न का माहौल बन गया राजा के माता पिता रजनी विजय गुप्ता और दादा-दादी गीता रामस्वरूप गुप्ता और चाची चाचा सरोज सूरजए नगरिया परिवार के लोगों का भी खुशी का ठिकाना नहीं था।
