“मेरा वोट छीनने की हिम्मत है?”, मतदाता सूची विवाद पर प्रकाश राज का बड़ा बयान

देश विदेश

बेंगलुरु

वोटर लिस्ट विवाद पर भड़के प्रकाश राज, सरकार को दी खुली चेतावनी

बैंगलोर (NEWS UPDATE):मशहूर अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कर्नाटक में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दौरान बेंगलुरु की मतदाता सूची से अपना नाम हटने का दावा करते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है।

​’वोट छीन सकते हैं, लेकिन हमारी ताकत नहीं रोक सकते’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रकाश राज ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “मेरा वोट हटाने की हिम्मत है? यह तो एक मजाक है। आप अपनी सत्ता का इस्तेमाल उन नागरिकों के मताधिकार को छीनने के लिए कर सकते हैं जो शायद आपको वोट न दें, लेकिन क्या आप हमें आपको सत्ता से नीचे उतारने की हमारी ताकत से रोक सकते हैं?”

अभिनेता ने आगे कहा कि भले ही उनका एक व्यक्तिगत वोट प्रभावित हुआ हो, लेकिन उनमें जनता को जागरूक करने और राजनीतिक रूप से प्रभावित करने की क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास अभी अगला कदम उठाने और अपना मताधिकार सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समय है।

स्वतंत्रता दिवस पर भी कसा था तंज

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भी अभिनेता ने एक पोस्ट साझा की थी। उस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का सीधा नाम लिए ’56 इंच’ का जिक्र किया और युवाओं व आने वाली पीढ़ी की लोकतांत्रिक शक्ति को रेखांकित करते हुए सत्ता पर निशाना साधा था।

क्या है पूरा वोटर लिस्ट विवाद?

प्रकाश राज का दावा है कि बेंगलुरु के जिस निर्वाचन क्षेत्र में वह पैदा हुए, पढ़े-लिखे और जहाँ से उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, वहाँ मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान उनका स्टेटस ‘परमानेंटली शिफ्टेड’ (Permanently Shifted) दिखा दिया गया।

 

Prakash Raj Voter List Controversy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *