ग्वालियर में अवैध रेत माफिया पर बड़ा एक्शन: कलेक्टर के निर्देश पर 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ग्वालियर

ग्वालियर

शहर की सीमाओं पर हड़कंप

ग्वालियर (HRIDAY STAMBH):अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर SDM झांसी रोड की संयुक्त टीम ने विक्की फैक्ट्री तिराहा और हुरावली चौराहा पर छापेमारी कर 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं।

कलेक्टर रुचिका चौहान के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमले ने शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर अचानक छापामार कार्रवाई की, जिससे अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

विक्की फैक्ट्री और हुरावली चौराहा पर संयुक्त टीम की छापेमारी

कार्रवाई का नेतृत्व SDM झांसी रोड द्वारा किया गया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के ही शहर के प्रमुख नाकों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया।

विशेष रूप से विक्की फैक्ट्री तिराहा और हुरावली चौराहा समेत शहर की सीमाओं से सटे इलाकों में नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान बिना किसी वैध दस्तावेज, रॉयल्टी और अनुमति के अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

“जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रॉयल्टी और स्वीकृत परमिट के चलने वाले वाहनों पर लगातार जब्ती और राजसात की कार्रवाई की जाएगी।”

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। ग्वालियर की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य और ग्रामीण रास्तों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जब्त किए गए वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Gwalior Illegal Mining

Gwalior Sand Mafia Action

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *