डबरा: बड़ी अकबई से 20 वर्षीय युवती का सनसनीखेज अपहरण

डबरा/भितरवार

डबरा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

डबरा (HRIDAY STAMBH): डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी अकबई में एक 20 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।

देर रात घर से लापता हुई युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी कन्हैयालाल कुशवाह (55 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ी अकबई ने पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री 15 जुलाई की रात करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर या गुप्त रूप से अपने साथ ले गया है।

नई कानूनी धाराओं (BNS) के तहत मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछोर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 136/26 दर्ज करते हुए नए कानून यानी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस पूरे मामले की कमान उपनिरीक्षक नीरज कुमार आर्मो को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों और संदिग्धों के यहां लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं (CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स) की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और युवती के दस्तयाब (बरामद) होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *