दतिया में पानी के लिए हाहाकार: नगर पालिका में कांग्रेस का ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन

दतिया

दतिया 

दतिया नपा परिसर में गूंजे प्रशासन विरोधी नारे

समय पर पानी सप्लाई न होने से परेशान हैं शहरवासी; कांग्रेस ने अल्टीमेटम देकर कहा— ‘जल्द व्यवस्था न सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन’

दतिया (HRIDAY STAMBH): शहर में पिछले लंबे समय से जारी पेयजल संकट और अनियमित जल प्रदाय व्यवस्था से त्रस्त नागरिकों की आवाज बुलंद करने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।

शहरवासियों की इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया और परिसर में ही ‘मटका फोड़ आंदोलन’ कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जनता बेहाल, प्रशासन मौन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में भी शहर के कई वार्डों में समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

नगर पालिका परिसर में गूंजे नारे

आज दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हाथों में मिट्टी के मटके लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ा, जो शहर में पानी की किल्लत और जनता के आक्रोश का प्रतीक था। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सीएमओ और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं का बयान:

“यह आंदोलन सिर्फ एक शुरुआत है। अगर नगर पालिका प्रशासन ने अगले दो-तीन दिनों के भीतर शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

 

Datia me pani ki samasya

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *