संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप अंबाह कॉलेज में आयोजित कैंप में 99 लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही छात्राओं को वितरित किए

मुरैना

मुरैना

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में जिले में संकल्प से समाधान अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार द्वारा शनिवार को शासकीय महाविद्यालय अंबाह में परिवहन विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा लर्निंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कैंप के दौरान अब तक 99 लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही छात्राओं को वितरित किए जा चुके हैं तथा शिविर निरंतर जारी है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें विधिवत लाइसेंस प्रक्रिया से जोड़ना और सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री विश्वास मेडेकर सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *