3 रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में’-राहुल गांधी

देश विदेश

नई दिल्ली 

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर विपक्ष का बड़ा बयान

नई दिल्ली (NEWS UPDATE): पेट्रोल डीजल की कीमतों पर विपक्ष के नेता राहुल गाँधी का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने एक्स पर लिखा कि” गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।”

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और फैसलों का सीधा बोझ अब आम जनता की जेब पर डाला जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ चुकी है और अब ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से हर जरूरी चीज महंगी होगी।

इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की जनता को ये समझना होगा कि इस समय वैश्विक ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह सरकार में नेतृत्व संकट, दूरदर्शी सोच का अभाव है और अक्षमता कूट-कूट कर भरी है। खरगे ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “ये संकट सरकार की ओर से लाया गया संकट है, जिसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। जब डीजल के दाम बढ़ते हैं तो पूरे देश में महंगाई का असर पड़ता है। उद्योगों से लेकर घरेलू बजट व किसानों तक सब पर बुरा असर पड़ता हैं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *