श्योपुर।
जिले के कराहल क्षेत्र के कूनो नेशनल पार्क में आगामी 28 फरवरी को बोत्सवाना से आने वाले चीतो की खेप के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केन्द्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर एडीएम रूपेश उपाध्याय ने शनिवार को दोपहर 03 बजे कूनो सेंचुरी में बने हेलीपेड़ स्थल का जायजा लिया एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव, ईई पीडब्ल्यूडी पुष्कल प्रताप सहित सम्बंधित स्टॉफ मौजूद रहा। एडीएम रूपेश उपाध्याय ने कूनो नेशनल पार्क के अंदर बने हेलीपेड स्थल का जायजा लेते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के लिए 05 हेलीपेड बनाये जाने है जिसके लिए रविवार से ट्रॉयल प्रारम्भ किया जाये, इसके साथ ही सभी व्यवस्थाऐं हाई प्रायोरिटी पर निगरानी की जाये जिससे सभी व्यवस्थाऐं समय पर सुनिश्चित हो सके।
