श्योपुर
जिले की रघुनाथपुर थाना पुलिस ने तीन दिन पहले इलाके के श्यामपुर-इकडोरी के बीच लूट की घटना का रविवार को शाम 04 बजे खुलासा करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली और मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है।
रघुनाथपुर थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में 28 अप्रैल को इलाके के श्यामपुर-इकडोरी के बीच एक फरियादी चेतराम पुत्र मांगीलाल माली की पत्नि से लूट की वारदात को अज्ञात आरोपियो ने अंजाम दिया था, जिसमें पतारसी करते हुए पुलिस ने एसपी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया ओर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी। तकनीकि विवेचना एवं मिले साक्ष्यो के आधार पर जांच में सामने आया कि आरोपीगण सौरभ पुत्र देवीप्रसाद रावत उम्र 20 साल नि.ग्राम छार थाना टैंटरा जिला मुरैना, गोलू उर्फ आकाश पुत्र महाराज रावत उम्र 19 साल नि. बाबडीपुरा थाना टैंटरा एवं गोलू पुत्र मुकेश रावत उम्र 19 साल नि. ग्राम भेरोपुरा थाना वीरपुर द्वारा घटना कारित की गई थी। आरोपियो की पहचान के बाद मुखबिर की सूचना पर तीनो आरोपियो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की एवं उनकी निशानदेही पर लूट छीनाझपटी में गया माल बरामद करते हुए कुल मशरूका एक लाख तीस हजार को जप्त कर लिया है। पुलिस को मिली इस सफलता में उनि शशि तोमर, सउनि रामपुत्र सिह, प्रआर बीरेन्द्र रावत, आशीष शर्मा, आर. रूप सिंह रावत, रामनाथ रावत, सीताराम रावत, अवधेश तिवारी, शिवानी शर्मा, आर. नारायण सिंह जादौन थाना ओछापुरा, प्र.आर. अमित यादव, आर. भानू शांडिल्य थाना वीरपुर की सराहनीय भूमिका रही।
