शिवपुरी
काम खत्म कर घर लौट रहे थे मजदूर, 5–6 की हालत गंभीर; पुलिस ने शुरू की जांच
जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना अनंतपुर मोड़ के पास उस समय हुई जब करीब 25 मजदूर दिनभर का काम खत्म कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव सिद्धपुरा लौट रहे थे। सभी मजदूर रिंकू रघुवंशी के कृषि फार्म पर काम कर रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत बाहर निकालकर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इन मजदूरों को आई चोटें
घायलों में रामप्यारी आदिवासी, शिवानी आदिवासी, लाखन बाई, भागनदे, बबलेश, प्रवीण, रजनी, अरविंद, सोनम, रूपा, चंचल, बती, पूजा, राधा सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।
5 से 6 की हालत गंभीर
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 5 से 6 मजदूरों की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
