सोना चांदी हुआ महंगा

व्यापार

सोना 1.49 लाख के पार, चांदी 2.34 लाख से ऊपर

 

सोने और चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और अंतरराष्ट्रीय कॉमैक्स (कॉमेक्स) दोनों पर ही कीमती धातुओं के भाव मजबूती के साथ खुले और खबर लिखे जाने तक उनमें बढ़त बरकरार थी, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 449 रुपये की तेजी के साथ 1,49,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,49,050 रुपये था। खबर लिखे जाने तक सोना 415 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,465 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,49,526 रुपये का उच्च स्तर छुआ। हालांकि, इस साल सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है।
वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी जोरदार तेजी देखी गई।

एमसीएक्स पर मई कॉन्ट्रैक्ट 1,902 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,102 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,33,200 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 1,028 रुपये की तेजी के साथ 2,34,228 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन में इसका उच्च स्तर 2,35,102 रुपये रहा। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।

डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी इनकी चाल वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *