भितरवार
व्यापारियों ने उपद्रवियों पर कार्यवाही की की मांग,
स्थानीय कृषि उपज मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि किसानों के बीच कुछ उपद्रवियों ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमले में खलबली फैल गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मंडी में सोमेंद्र ट्रेडर्स के बारदाने में अज्ञात कारणों से आगजनी की घटना घटित हुई जिसके बाद व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी जिससे किसानों में आक्रोश देखा गया किसानों ने पुनः गेहूं खरीदी डाक लगाने को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया हंगामा के दौरान किसानों ने व्यापारियों के फंड पर हो रही तुलाई को भी प्रभावित किया मंडी के दोनों गेटों में ताला बंदी की इसी बीच हंगामे की सूचना पर नायब तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, हरनाम सिंह किसानों के बीच पहुंचे जहां दोनों अधिकारी गेहूं की फसल तौल को लेकर किसानों व्यापारियों से चर्चा कर रहे थे इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने नायब तहसीलदार हरनाम सिंह पर हमला कर दिया जिससे तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े जिससे तहसीलदार के मुंह व शरीर के अन्य जगह चोटे आई किसानों का आरोप था कि उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा था कभी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर किसान मंडी में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान ही कुछ किसानों के बीच आए उपद्रवियों और अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आक्रोशित किसानों ने नायब तहसीलदार को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थिति को गंभीर होता देख थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों भी मौके पर पहुंचे
हालात बिगड़ते देख तहसीलदार को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। इस घटना से मंडी परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और व्यापारिक गतिविधियां भी ठप हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाने में जुटी पुलिस से भी उपद्रवियों की छीना झपटी हुई इसी बीच मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
व्यापारीओ ने की हड़ताल, उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद करेंगे खरीदी शुरू
कृषि उपज मंडी समिति में किसानों के हंगामे के बीच कुछ उपद्रवियों ने तहसीलदार के साथ की मारपीट के विरोध में व्यापारी संघ एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंचा और प्रशासन को लिखित सूचना दी कि किसानों के भेस में मंडी पहुंचे कुछ उपद्रवियों ने तहसीलदार के साथ मारपीट की हम सब व्यापारी इस घटना का विरोध करते हैं और हम जब तक मंडी में खरीदी नहीं करेंगे जब तक इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही कर सभी की गिरफ्तारी नही हो जाती इसके बाद एसडीएम राजीव समाधिया ने उक्त उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को पत्र लिखा जिस पर हुई कार्यवाही
इन पर हुआ मामला दर्ज
कृषि उपज मंडी में तहसीलदार के साथ गलत व्यवहार करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने मामला दर्ज कराया …प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय रावत पुत्र देवीसिंह रावत निवासी ग्राम स्याऊ, थाना करहिया को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों, जिनमें मुख्य आरोपी जयेन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम सीहोर, तहसील नरवर, जिला शिवपुरी शामिल है, की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जयेन्द्र गुर्जर के नाम से मंडी में प्रवेश हेतु कोई पास जारी नहीं किया गया था।
