ग्वालियर
स्व. श्रीमती राजेश्वरी मोदी की स्मृति में विशाल ‘निशुल्क सुपर स्पेशलिटी’ स्वास्थ्य शिविर आज मशहूर विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी परामर्श; जांचों और दवाइयों पर मिलेगी विशेष छूट
ग्वालियर (BIG UPDATE): समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए, स्व. श्रीमती राजेश्वरी मोदी (गुप्ता) की पंचम पुण्यस्मृति के उपलक्ष्य में आज, 30 अप्रैल (गुरुवार) को एक विशाल निशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लाइफ केयर हॉस्पिटल ग्वालियर में किया जा रहा है। डॉ. मुकेश गुप्ता द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।
शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टर
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
डॉ. मुकेश गुप्ता: डायबिटीज एवं मेटाबोलिक समस्या विशेषज्ञ
डॉ. धर्मेंद्र शर्मा: छाती (Chest) रोग विशेषज्ञ
डॉ. अभिषेक चौहान: न्यूरो सर्जन (मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी)
डॉ. राजेश केन: दंत रोग विशेषज्ञ
निशुल्क सुविधाएं एवं विशेष रियायतें
आयोजकों द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए इस शिविर में जांच और उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है शिविर में आने वाले मरीजों की अधिकतम जांचें पूरी तरह फ्री रहेंगी। साथ ही, ग्लूकोमीटर, कुछ विशेष डायबिटीज किट और आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी।
यदि किसी मरीज को उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता होती है, तो CT Scan और अल्ट्रासाउंड (USG) पर 50% की विशेष छूट दी जाएगी।
