श्योपुर
शहरवासियों के लिए चौपाटी, भारत रत्न चौ.चरण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
भूतपूर्व सैनिको का किया सम्मान
श्योपुर। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मंगलवार को श्योपुर दौरे पर पहंुचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत करते हुए विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दोरान उनके साथ क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी मौजूद रहे। श्री तोमर ने श्योपुर पहंुचकर सबसे पहले राधिका विलास पहंुचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वहीं निजी कार्यक्रम में भागीदारी की। लम्बे समय बाद श्योपुर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहंुचे श्री तोमर का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया तो वहीं होर्डिंग बेैनरो से कार्यकर्ताओं ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिये।
नगर पालिका द्वारा सांसद निधि से बनाये गये नवनिर्मित अशोक स्तम्भ (जय स्तम्भ) का लोकार्पण करने पहंुचे मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अशोक स्तभ (जयस्तभ) हमारे गौरवशाली अतीत का प्रतीक है, यह हमारे योद्धाओं की विजयगाथा का स्मरण कराते हुए हमें देश पर बलिदान होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गोवा आंदोलन में विजय प्राप्त होने के अवसर पर श्योपुर में जयस्तभ का निर्माण कराया गया था, उस दौर में विजय के उपलक्ष्य में कराये गये जयस्तभ की वर्तमान समय में पुर्नस्थापना की आवश्यकता महसूस होने पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके संसदीय काल में उन्होने प्रेरणा लेते हुए नवीन अशोक स्तभ-जयस्तभ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी। यह नवनिर्मित जय स्तम्भ शहर की विशिष्ट पहचान बनेगा। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने अपने संसदीय काल के दौरान श्योपुर जिले में विकास के अनेक कार्य किये। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है, हाल ही में विधानसभा में नारी शक्ति वंदन का संकल्प लिया गया है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम् गीत के सामुहिक गायन के साथ हुई। भूतपूर्व सैनिकों को शॉल भेंटकर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। गांधी पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, जिपं अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, नपाध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया एवं अशोक गर्ग, सुरेन्द्र जाट, संजय महाना, सुजीत गर्ग, सीईओ जिपं सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन सिंह मीणा, सीएमओ राधेरमण यादव आदि अधिकारी उपस्थित थे।
20 करोड़ से अधिक कार्यों का हुआ शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मप्र विस अध्यक्ष श्री तोमर द्वारा शहर के बायपास रोड पर 3 करोड रूपये की लागत से बनने वाली आधुनिक चौपाटी के निर्माण तथा 19 करोड 87 लाख रूपये की लागत से बनने वाले लीक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का भूमिपूजन किया गया, साथ ही सांसद निधि से 10 लाख रूपये की लागत से वार्ड 12 में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के माध्यम से अशोक स्तभ एवं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को तराशने वाले शिल्पकार क्रमशः मनोज सिंह एवं दिनेश प्रजापति को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण
मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा श्योपुर भ्रमण के दौरान नगरपालिका श्योपुर द्वारा पुल दरवाजा क्षेत्र में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत सहित जाट समाज के देवीराम सिंह जाट, गिर्राज चौधरी, कन्हैया जाट, नीरज जाट, सुरेन्द्र जाट, नरेन्द्र सिंह चौधरी, राघवेन्द्र सिंह जाट, प्रतिनिधियों आदि मौजूद रहे।
बैरवा धर्मशाला में सामुदायिक भवन का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा श्योपुर दौरे पर शहर के वार्ड 11 में बैरवा धर्मशाला के पास सांसद निधि से 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। तत्समय पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने अपनी सांसद निधि से सामुदायिक भवन की राशि उपलब्ध कराई थी, जिसका निर्माण पूर्ण होने पर भवन का लोकार्पण किया गया।
स्थान स्थान पर हुआ भव्य स्वागत
श्योपुर दौरे पर आये विस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का स्थान स्थान पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया, जिसमें राजनीतिक दम-खम दिखाने के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष की रेस में शामिल युवाओं ने भी जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान जहां जेसीबी के माध्यम से आधा दर्जन स्थानो पर पुष्पवर्षा की गई तो वहीं स्टॉल लगाकर लोगो ने नरेन्द्र सिंह तोमर का अभिनंदन किया।
