7i वर्ल्ड स्कूल में ‘दाना-पानी’ संस्था का सराहनीय अभियान

ग्वालियर

ग्वालियर

बच्चों को सिखाई पक्षी सेवा की भावना

ग्वालियर। हरिशंकर पुरम स्थित 7i वर्ल्ड स्कूल में ‘दाना-पानी’ सेवा संस्था द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था की टीम ने स्कूली बच्चों को पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर बच्चों को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना एवं पानी उपलब्ध कराने हेतु सकोरे (मिट्टी के बर्तन) और दाना वितरित किया गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को समझाया कि छोटी-छोटी पहल से भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया जेसीआई की चेयरपर्सन अंजलि बत्रा, महेंद्र खत्री, सीमा शर्मा, खंगार जी (पूर्व रजिस्ट्रार) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही दाना-पानी संस्था की पूरी टीम एवं काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया और इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *