पंजाब किंग्स का धमाका

खेल

मुल्लांपुर में रनों की बरसात—40 ओवर में बने 454 रन,पंजाब 254 तक पहुंचा; लखनऊ 200 पर सिमटी

मुल्लांपुर ।

मुल्लांपुर । आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजयी अभियान लगातार जारी है। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए 29वें मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी। इस हाई-स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 454 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।

अंक तालिका में पंजाब टॉप पर
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 6 मैचों में 5 जीत और एक बारिश से रद्द मुकाबले के साथ 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और टीम 4 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

पंजाब की शुरुआत खराब रही और प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की विस्फोटक साझेदारी की।
प्रियांश आर्या: 93 रन (37 गेंद, 4 चौके, 9 छक्के)
कूपर कोनोली: 87 रन (46 गेंद, 8 चौके, 7 छक्के)
अंत में मार्कस स्टोइनिस (29 रन) और शशांक (17 रन) ने तेज रन जोड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाया।

लखनऊ की अच्छी शुरुआत, लेकिन अंत में चूकी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत दमदार रही। आयुष बडोनी और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
मिचेल मार्श: 40 रन
आयुष बडोनी: 35 रन
ऋषभ पंत: 43 रन (23 गेंद)
हालांकि, बीच के ओवरों में विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। एडेन मार्करम (42 रन) और मुकेश चौधरी (21* रन) की साझेदारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

गेंदबाजी में पंजाब का दम
पंजाब की ओर से गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी।
मार्को जानसेन: 2 विकेट
अर्शदीप सिंह: 1 विकेट
विजयकुमार वैशाक: 1 विकेट
युजवेंद्र चहल: 1 विकेट

पंजाब किंग्स: 254/7 (20 ओवर)
लखनऊ सुपर जायंट्स: 200/5 (20 ओवर)

पंजाब 54 रन से विजयी
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने यह साफ कर दिया है कि इस सीजन वह खिताब की सबसे मजबूत दावेदार टीम बनकर उभरी है। वहीं लखनऊ को अपनी कमजोरियों पर जल्द काम करना होगा, वरना प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *