PL 2026: टॉप 5 में बनाई जगह
मुम्बई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 की ‘ऑरेंज कैप’ और ‘पर्पल कैप’ की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सीएसके की ओर से खेल रहे संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पांच में जगह बना ली है।
केकेआर के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस पारी की बदौलत सैमसन अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
सैमसन का अब तक का प्रदर्शन: 5 मैच, 185 रन (औसत: 46.25)
विराट कोहली की स्थिति: विराट अब लुढ़क कर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके नाम 4 मैचों में 179 रन दर्ज हैं।
ऑरेंज कैप की रेस: टॉप 5 बल्लेबाज
वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार है। हेनरिक क्लासन अभी भी रनों की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
वहीं विराट आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके नाम चार मैचों में 179 हैं। केकेआर के अंगकृष रघुवंशी पांच मैचों में 182 रन के साथ ही सातवें नंबर पर हैं। वहीं सीएसके के आयुष म्हात्रे 11वें पायदान पर हैं। उन्होंने पांच मैचों में 171 रन बनाये हैं। ऑरेंज कैप पर अभी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासन का कब्जा बना हुआ है। क्लासन ने पांच मैचों में 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन 213 रन बनाकर दूसरे जबकि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप सूची-
खिलाड़ी मैच रन टीम
हेनरिक क्लासेन 5 224 सनराइजर्स हैदराबाद
ईशान किसन 5 213 सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी 5 200 राजस्थान रॉयल्स
रजत पाटीदार 4 195 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
संजू सैमसन 5 185 चेन्नई सुपर किंग्स
यशस्वी जायसवाल 5 184 राजस्थान रॉयल्स
अंगकृष रघुवंशी 5 182 कोलकाता नाइट राइडर्स
विराट कोहली 4 179 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ध्रुव जुरेल 5 176 राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर 4 176 गुजरात टाइटंस
दूसरी ओर सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप के लिए सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज बड़े दावेदार बने हुए हैं। अंशुल अभी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा हैं। कंबोज ने पांच मैचों में 10 विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं कृष्णा ने चार मुकाबलों में 10 विकेट लिए हैं। केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ पांच मैचों में 6 विकेट लेकर इस सूची में बने हुए हैं।
आईपीएल 2026 पर्पल कैप सूची-
खिलाड़ी मैच विकेट टीम
प्रसिद्ध कृष्मा 4 10 गुजरात टाइटंस
अंशुल कम्बोज 5 10 चेन्नई सुपर किंग्स
रवि बिश्नोई 5 9 राजस्थान रॉयल्स
जोफ्रा आर्चर 5 7 राजस्थान रॉयल्स
प्रिंस यादव 4 6 लखनऊ सुपर जायंट्स
जैकब डफी 3 6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वैभव अरोड़ा 5 6 कोलकात नाइट राइडर्स
राशिद खान 4 5 गुजरात टाइटंस
लुंगी एनगिडी 4 5 दिल्ली कैपिटल्स
हर्ष दुबे 5 5 सनराइजर्स हैदराबाद
