हर जरूरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर

ग्वालियर

722 हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को अपने रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 722 हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में 209 पेंशन प्रमाण पत्र, 205 राशन पात्रता पर्ची, 244 कामकाजी महिला कार्ड एवं 64 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *