श्योपुर
विपक्षी पार्षदो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। नगर पालिका परिषद के विपक्षी पार्षदो ने आज सोमवार को दोपहर 01 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा को एक ज्ञापन सौंपते हुए सीएमओ राधेरमण यादव पर मनमाना रवेया अख्तिार करने का आरोप लगाते हुए बिना कारण परिषद की बैठक निरस्त करने पर गहरी आपत्ति जाहिर की।
ज्ञापन सोंपते हुए नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सलाउद्दीन ने कहा कि 16 मार्च सोमवार को नगर पालिका परिषद श्योपुर में परिषद की बैठक तय हुई थी जिसमें मुख्य रूप से बजट एवं जनहित के मुद्दे को एजेंडे में शामिल किया गया था, लेकिन एनवक्त पर शनिवार 14 मार्च को सीएमओ द्वारा परिषद की बैठक निरस्ती की सूचना जारी कर दी जाती है जिसमें बैठक निरस्त करने का कोई ठोस कारण का उल्लेख भी नहीं किया गया, जबकि परिषद की बैठक हेतु कमिश्नर चंबल संभाग द्वारा भी निर्देशित किया गया था कि परिषद की बैठक ली जाये, किन्तु सीएमओ द्वारा पिछले 06 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी परिषद की बैठक नहीं बुलाई जा रही ळै जिससे प्रतीत होता है कि सीएमओ को जनहित के कार्यों एवं वर्ष के अंतिम माह में बजट पेश करना व जनता से जुड़े कार्यों में कोई रूची नहीं है। इस प्रकार नगर पालिका परिषद के कार्यों को लेकर मनमाना रवैया नगर विकास के लिए ठीक नहीं है, इसलिए शीघ्र विषय में संज्ञान लेकर परिषद की बैठक आहुत की जाये एवं परिषद की बजट बैठक ना बुलाने एवं अपने कार्य के प्रति उदासीनता बरतने वाले सीएमओ के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालो में पार्षद सुमेर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मो. शब्बीर नागौरी, महावीर वाल्मिकी, महावीर सुमन, राजा खान आदि मौजूद रहे।
