भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर बैतूल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, दी श्रद्धांजलि

राज्य

भोपाल/बैतूल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल के निधन पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बैतूल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा बैतूल पहुंचकर सीधे खंडेलवाल निवास पर गए, जहां उन्होंने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने हेमंत खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैतूल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर निगम ग्वालियर के सभापति मनोज सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन एवं अशोक जादौन, पूर्व भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजपा नेता सोनू मंगल, रमेश सिंह तोमर (दिमनी), अरविंद शर्मा एवं युवा नेता राहुल ढमोले सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
शोक के इस वातावरण में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *