एमपी में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

राज्य
एमपी में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर है। इसके चलते कई हिस्सों में फिर बादल छाए हैं। जबकि, 3-4 दिन ठंड का असर रहने की संभावना है। कई शहरों का तापमान 10-12 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।
भोपाल
एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूबे के कई क्षेत्रों में एक बार फिर बादल छा गए हैं। दिन के समय धूप कमजोर है, जबकि रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ठंड का दौर देखने को मिलेगा। हालांकि, बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है।
कल्याणपुर में सबसे सर्द रात
प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। विशेष रूप से शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।
बड़े शहरों में छाएंगे बादल!
वहीं, सूबे के भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे दर्ज होगा। लेकिन, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *