आवारा कुत्ते की भितरवार में लाठी से पीट-पीट कर ली जान, वीडियो हुआ बहु प्रसारित पशु क्रूरता अधिनियम के तहत क्या होगी कार्रवाई

डबरा/भितरवार

भितरवार

भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 12 का एक अनूठा पशु क्रूरता को लेकर मामला सोशल मीडिया पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर बहु प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बेजुबान पशु के रूप में एक आवारा कुत्ते को लाठी से बेरहमी से पीट रहा है और जिससे उसकी मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर बहु प्रसारित हुए इस वीडियो को लेकर नगर के लोगों के द्वारा अलग-अलग अपनी प्रतिक्रियाएं दी जा रही है जिसमें लोगों ने प्रशासन से ऐसी क्रूरता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया पर बहु प्रसारित हो रहे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो को नगर के वार्ड क्रमांक 12 का बताया जा रहा है जिसमें एक युवक घर के दरवाजे पर बैठे आवारा कुत्ता पर लगातार लाठियां से हमला कर रहा है। लाठियों की मार से कुत्ता दर्द से तड़पता रहा, लेकिन लाठी बरसाने वाला युवक जब तक लाठी बरसता रहा जब तक की उसकी जान नहीं निकल गई। भितरवार नगर में पशु क्रूरता से भरा हुआ अनोखा मामला सामने आने के बाद लोगों के द्वारा युवक द्वारा किए गए इस कृत्य व्यापक आलोचना करते हुए प्रशासन से उक्त वायरल वीडियो के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। वहीं उक्त मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है तो निश्चित ही जांच कर कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *