ज्यूरिख
US लौटाएगा 6 अरब डॉलर
ज्यूरिख (NEWS UPDATE ): पश्चिम एशिया (Middle East) में महीनों से जारी तनाव को कम करने और अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी शांति समझौता स्थापित करने की दिशा में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में एक बेहद अहम और उच्चस्तरीय वार्ता शुरू हो चुकी है।
इस वैश्विक महामंथन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। साथ ही, कतर के प्रतिनिधि भी इस बातचीत का हिस्सा बन रहे हैं।
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका के साथ हुए प्रारंभिक समझौते को लेकर कई बड़े और महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।
ईरान को मिलेंगे फ्रीज किए गए 6 अरब डॉलर: राष्ट्रपति पेजेश्कियान
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बताया कि कतर में फ्रीज किए गए ईरान के 6 अरब डॉलर इस समझौते के तहत ईरान को वापस किए जाएंगे। राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने दावा किया कि समझौता ज्ञापन (MoU) की सभी शर्तें ईरान के पक्ष में हैं और इस ऐतिहासिक वार्ता के सकारात्मक परिणाम जल्द ही पूरी दुनिया के सामने होंगे।
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि जो ट्रंप पहले ईरान पर कड़े प्रतिबंधों की बात करते थे, अब उन्होंने उन्हीं मुद्दों को ईरानी जनता के अधिकार के रूप में स्वीकार कर लिया है।
इजरायल पर निशाना: ‘नेतन्याहू होंगे सबसे ज्यादा असंतुष्ट’
राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड में हो रही इस शांति वार्ता से अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान और असंतुष्ट होगा, तो वह नेतन्याहू ही हैं।
परमाणु कार्यक्रम पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?
“अमेरिका की केवल एक ही शर्त है कि हमारे पास परमाणु बम नहीं होना चाहिए। यह वही बात है जो हमारे शहीद नेता भी बार-बार कहते आए हैं कि हम परमाणु बम नहीं बनाना चाहते। अमेरिका ने इस शर्त को लिखकर हस्ताक्षर करने को कहा, और हमने हस्ताक्षर कर दिए।”
US Iran Peace Talks Zurich
