होर्मुज में हाई-वोल्टेज ड्रामा: नाकेबंदी के पहले ही दिन अमेरिका की बड़ी किरकिरी
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी और अमेरिकी नेवी की भारी तैनाती के बावजूद ईरान ने अपना दमखम दिखा दिया है। ईरान के बंदरगाहों और तेल व्यापार को पूरी तरह ठप करने के ट्रंप के ‘प्लान होर्मुज’ को पहले ही दिन बड़ी चुनौती मिली है।
क्या है जमीनी हकीकत
सोमवार से शुरू हुई अमेरिकी नाकेबंदी के बीच समुद्री यातायात (Marine Traffic) के डेटा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ईरान से जुड़े कम से कम 5 बड़े मालवाहक जहाज बिना किसी रोक-टोक के होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए। अमेरिकी नेवी ने दावा किया था कि एक भी परिंदा पर नहीं मार पाएगा, लेकिन डेटा बताता है कि नाकेबंदी पूरी तरह फेल हुई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने साफ निर्देश दिए थे कि ईरान को टोल देने वाले या ईरानी बंदरगाहों का इस्तेमाल करने वाले किसी भी जहाज को इस संकरे समुद्री रास्ते से गुजरने नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान के साथ वार्ता विफल होने के बाद इसे ट्रंप का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा था, लेकिन पहले दिन की विफलता ने व्हाइट हाउस की चिंता बढ़ा दी है।
“क्या डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी नेवी को सीधी सैन्य कार्रवाई के आदेश देंगे, या फिर ईरान के खिलाफ किसी और ‘प्लान-बी’ पर काम करेंगे? पूरी दुनिया की नजरें अब ओमान की खाड़ी और होर्मुज के अशांत पानी पर टिकी हैं।
