जनगणना ड्यूटी के चलते महिला कर्मचारी से जमकर चले लाते घूसे

राज्य

गुना

गुना (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): जनगणना सर्वे के दौरान आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी और एक परिवार के बीच हिंसक घटना ने जन्म लिया।सर्वे के दौरान विवाद इतना उग्र था कि घर की एक महिला गोद में लिए बच्चे के साथ ही महिला कर्मचारी से सीधे भिड़ गई।

गुना शहर के वार्ड क्रमांक 11 में जनगणना सर्वे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक परिवार के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज के अनुसार, सर्वे के दौरान विवाद उग्र हुआ।

महिला कर्मचारी के पेट पर मारी लात, फाड़ा सरकारी रजिस्टर

आवेदिका रीना चिढ़ार ने सिटी कोतवाली में शिकायती आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रीना के अनुसार, वह ब्लॉक नंबर 73 में सर्वे कर रही थीं, तभी कमलेश चिढ़ार ने गाली-गलौज कर उनका रजिस्टर छीन लिया। आरोप है कि जब वह रजिस्टर लेने अंदर गई, तो आरोपियों ने उनका पल्लू खींचकर नीचे पटक दिया और पेट में लात मारी। इस दौरान सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिया गया। रीना का दावा है कि मोहल्ले वालों ने हस्तक्षेप कर उनकी जान बचाई।

पुलिस को केवल महिला कर्मचारी का पक्ष प्राप्त हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है, क्योंकि वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हावी होते दिख रहे है। पुलिस अब दूसरे पक्ष का बयान दर्ज करने और वायरल वीडियो के आधार पर यह तय करने की कोशिश कर रही है कि इस हिंसक झड़प की असल शुरुआत किसने की थी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों का पुराना पारिवारिक विवाद है। सर्वे के दौरान दोनों में इस तरह की स्थिति बनी थी।- राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी, कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *