दिल्ली के तरुण खटीक की निर्मम हत्या का विरोध व परिवार को न्याय मिले की मांग

डबरा/भितरवार

भितरवार

मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

भितरवार। दिल्ली के उत्तम नगर मैप तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में एवं परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता शर्मा के आव्हान पर उक्त ट्रस्ट के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम भितरवार एसडीएम कार्यालय पर नायब तहसीलदार हरनाम सिंह को ज्ञापन दिया गया है।

मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि, दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पावन पर्व पर हुई हृदय विधायक घटना में 26 वर्षीय युवक तरुण खटीक को जिस तरह से निर्माता पूर्वक पीटते हुए हत्या कर दी गई थी, उसे घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उक्त घटनाक्रम को लेकर उक्त मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से यह भी बताया गया है कि घटनाक्रम में परिवार के सदस्यों पर भी हमला हुआ है ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जावे। मृतक तरुण खटीक अपने परिवार का सहारा था सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार की सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। उक्त घटनाक्रम में कठोरता धाराओं में कार्रवाई करते हुए नाम जाट आरोपियों और उक्त घटनाक्रम में शामिल साजिश कर्ताओं पर हत्या के साथ एससी/ एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए जिससे कि ऐसी निर्माता पूर्वक अपराध की पुनरावृत्ति न हो, साथ ही उक्त घटनाक्रम की निरपक्ष जांच कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र कश्यप, सोवरन बघेल, बहादुर सिंह परिहार, नेक्से खटीक, सुरेश खटीक, हेमंत जाट, पोषण धानुक आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *