अभिषेक जल्दबाजी में शॉट ने खेलें : गावस्कर

खेल

मुम्बई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने खराब फार्म से जूझ रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सलाह दी है कि वह वह पहले विकेट पर समय बिताये और उसके बाद ही एक-एक रन बनाने के बाद अपना स्वाभाविक खेल खेलें। महान बल्लेबाज गावस्कर के अनुसार उन्हें पहले वाली लय हासिल करने के लिए मूल बातों पर लौटना होगा। गावस्कर ने कहा कि पारी की शुरुआत में जल्दबाज़ी में विकेट गंवाने से बचें। उन्होंने कहा कि आक्रामक शॉट खेलने से पहले केवल एक-एक रन लें जिससे शरीर और दिमाग दोनों मैच के अनुसार ढ़ल सके। गावस्कर के मुताबिक, पहले एक एक रन लो, फिर अपने अनुसार खेलो क्योंकि जब तक आप रन बोर्ड पर नहीं लगाते, आत्मविश्वास पूरी तरह नहीं आता। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे फॉर्म को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि कई बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म के बाद जरूरत से ज्यादा आक्रामक होने के कारण भी विफल होते हैं। गावस्कर के अनुसार बड़े मुकाबलों में मानसिक मजबूती भी बड़ी चुनौती बन जाती है। बड़े मंच पर अधिक दबाव में भी खिलाड़ी गलती कर देते हैं।
गौरतलब है कि अभिषेक ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। उसके बाद से ही उसने विश्वकप में बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही थी पर टूर्नामेंट की शुरुआत में वह लगातार दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाये है पर आउट हो गए। पहले मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही पेवेलियन लौट गये। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी रन नहीं बना पाये। अभिषेक के खराब प्रदर्शन का कारण उनकी तबियत भी रही है। पिछले दिनों पेट की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद अव पाकिस्तान के खिलाफ उतरे पर असफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *