ग्वालियर
संवत् 2083 में सामूहिक विवाह, धर्म शिक्षा कैंप व सामाजिक आयोजनों की घोषणा
ग्वालियर, 22 मार्च। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वावधान में सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित ब्राह्मण समागम में सामाजिक सरोकारों को लेकर महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए। कार्यक्रम में संवत् 2083 के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह, श्री परशुराम पालकी यात्रा, परिचय सम्मेलन, बुजुर्गों की धार्मिक यात्रा, हेल्थ कैंप और सनातन संस्कृति धर्म शिक्षा शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई।
समारोह में धर्मेंद्र और इन्दु के बिना दहेज पुनर्विवाह का आशीर्वाद समारोह विशेष आकर्षण रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह प्रमाणपत्र प्रदान कर इस पहल को समाज में सकारात्मक संदेश के रूप में सराहा गया।
कार्यक्रम में 26 मार्च को युद्ध शांति के लिए मां दुर्गा चालीसा के सामूहिक पाठ के आमंत्रण पत्र का पूजन भी किया गया। साथ ही नव संवत्सर मिलन के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ओ.एन. कौल, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र शर्मा (पूर्व सरपंच), डॉ. केशव पांडेय, कौशल शर्मा (डबरा), राधेश्याम शर्मा (गुना), महंत सतीश शर्मा (केदारपुर), महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि त्रिपाठी, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, एच.वी. शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक मंचासीन रहे। संचालन अशोक कुमार शर्मा एवं योगेंद्र दीक्षित ने किया।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ. जयवीर भारद्वाज, बीना भारद्वाज, रचना गौड़, अनीता दीक्षित, रश्मि त्रिपाठी, शशि शर्मा, शशि गोस्वामी, संगीता शर्मा, रूबी शर्मा, शरला शर्मा, माया महाराज, स्वाति शर्मा, प्रीति शर्मा, आशा त्रिपाठी, वंदना भूपेंद्र शर्मा, एच.बी. शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, अशोक शर्मा, राकेश शुक्ला, योगेश मिश्रा, पंडित गिरिराज गुरु, पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री, रमाकांत चतुर्वेदी, प्रमोद वित्थरिया, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, शीतल प्रसाद शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, अल्का मिश्रा, विमला, अखिलेश पांडे और शशिकांत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
