जानें किन आदतों को तुरंत बदलना है जरूरी
Bathroom Vastu Tips: घर का बाथरूम केवल साफ-सफाई की जगह ही नहीं होता, बल्कि वास्तुशास्त्र के अनुसार यह ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी माना जाता है। मान्यता है कि यहां मौजूद नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में बाथरूम में रखी छोटी-छोटी चीजों का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।
वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें बाथरूम में रखना अशुभ माना जाता है। ये न केवल वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं, बल्कि जीवन में आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं।
बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये 9 चीजें
1. टूटा या धुंधला शीशा
अगर बाथरूम में दरार वाला या धुंधला शीशा लगा है तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा शीशा स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।
2. खाली बाल्टी
बाथरूम में खाली बाल्टी रखना आर्थिक समस्याओं का संकेत माना जाता है। कोशिश करें कि बाल्टी में हमेशा थोड़ा पानी भरा हो, या फिर उसे उल्टा करके रखें।
3. टूटी चप्पल
बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली टूटी चप्पल राहु-केतु दोष का कारण मानी जाती है। इससे जीवन में रुकावटें और तरक्की में बाधा आ सकती है।
4. गीले कपड़े
नहाने के बाद बाथरूम में गीले कपड़े छोड़ देना गलत आदत मानी जाती है। यह सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा पर नकारात्मक असर डालता है।
5. ड्रेन में फंसे बाल
बाथरूम के ड्रेन या फर्श पर जमा बाल शनि दोष से जोड़े जाते हैं। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं।
6. पुराने और बेकार सामान
पुराने टूथब्रश, खाली शैंपू की बोतलें, एक्सपायरी दवाइयां या पैकेट्स बाथरूम में इकट्ठा करके रखना ऊर्जा को स्थिर कर देता है। इससे मानसिक अशांति और बेचैनी बढ़ सकती है।
7. कांटेदार पौधे
बाथरूम में अगर पौधे रखना चाहते हैं तो कांटेदार पौधों से बचें। ये घर में अशांति और क्लेश बढ़ा सकते हैं। इसकी जगह स्नेक प्लांट जैसे पौधे बेहतर विकल्प हैं।
8. मेटल का दरवाजा
वास्तु के अनुसार बाथरूम का दरवाजा मेटल का नहीं होना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर उसे फैलाता है। लकड़ी का दरवाजा अधिक शुभ माना जाता है।
9. गहरे और भड़कीले रंग
बाथरूम की दीवारों पर काला, लाल या डार्क ब्लू रंग करवाना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसकी जगह सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
किन आदतों को बदलना है जरूरी
1.बाथरूम को हमेशा साफ और सूखा रखें
2.इस्तेमाल के बाद दरवाजा बंद रखें
3.गीले कपड़े तुरंत बाहर सुखाएं
4.समय-समय पर अनावश्यक सामान हटाते रहें
5.ड्रेन और फ्लोर की नियमित सफाई करें
वास्तुशास्त्र के अनुसार बाथरूम में रखी चीजें सीधे तौर पर घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। ऐसे में अगर आप सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
