ग्वालियर
ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में स्वागत समारोह, बोले- व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रहेंगे तत्पर
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में दाल बाजार व्यापार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, सचिव श्याम बंसल, उपाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष अनुराग गर्ग और लेखा निरीक्षक आयुष बंसल को माला, पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए विधायक सिकरवार ने कहा कि दाल बाजार ग्वालियर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है और शहर की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापारिक हितों के लिए सक्रियता से काम करने की अपेक्षा जताई।
विधायक ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। सम्मान समारोह के बाद समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।


