दतिया
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अध्यादेश 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को व्यावसायिकता एवं रोजगार उन्मुखी शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इन प्रावधानों के अनुसार विद्यार्थियों को अब इंटर्नशिप और कम्युनिटी इंगेजमेंट जैसे विषयों का अध्ययन करने तथा व्याहारिक प्रशिक्षण के भी अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल के तहत शासकीय पी जी कॉलेज दतिया और पीएम कौशल विकास केंद्र के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। जिसके तहत अब विद्यार्थियों कंप्यूटर का प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई, नर्सिंग और ब्यूटीशियन आदि के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जिससे उन्हें भविष्य में स्वरोजगार एवं उद्यमिता का अवसर उपलब्ध हो सकेगा।उक्त को ध्यान रखते हुए दोनों पक्षों के बीच हुए इस सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य जय श्री त्रिवेदी जी ने विद्यार्थियों को समयानुकूल शैक्षणिक परिवर्तनों को समझने और अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही इंटर्नशिप प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पुनीत प्रताप पांडेय ने कहा कि एन ई पी प्रत्येक विद्यार्थी को रुचि अनुकूल शिक्षा और रोजगार चुनने में सहायक है, अतः विद्यार्थियों को नए अवसरों को पहचानना होगा। इस मौके पर पीएमकेवीके के प्रभारी रवि यादव एवं उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।
