LPG Price Hike: 1 सितंबर से महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

देश विदेश

नई दिल्ली 

घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर, देखें दिल्ली-चेन्नई के नए रेट्स

नई दिल्ली (NEWS UPDATE): सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 सितंबर से लागू हो चुकी हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम गृहिणियों और घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ईंधन खर्च पर पड़ सकता है। हालांकि, घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कारोबारियों की जेब पर बढ़ा बोझ

हर महीने की शुरुआत में LPG कीमतों की समीक्षा का असर इस बार कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर पड़ा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 9.50 रूपये की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,747.50 रूपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2,738 रूपये थी। यानी नए महीने के साथ प्रति सिलेंडर ₹9.50 ज्यादा भुगतान करना होगा।

दूसरी ओर, चेन्नई में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,916.50 रूपये हो गई है। पहले यहां यही सिलेंडर 2,906 रूपये में मिल रहा था।

घरेलू LPG पर नहीं पड़ा असर

इस महीने की सबसे बड़ी राहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 1 सितंबर को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

घर के बजट पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं। आम गृहिणियों और परिवारों को इस महीने किसी भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *