PM मोदी और राहुल गांधी का Instagram Game, कौन है सबसे आगे

देश विदेश

नई दिल्ली (NEWS UPDATE): सीजेपी के हालिया प्रदर्शन के बाद देश की राजनीति में अचानक आये बदलाव के बाद शीर्ष राजनीतिक दिग्गजों ने युवाओं को साधने के लिए अपनी सोशल मीडिया रणनीति को तेजी से बदला है। एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Data Beings की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 20 जुलाई के बाद इंस्टाग्राम पर नेताओं और प्रमुख दलों के पोस्ट एंगेजमेंट में अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया गया है।

इंस्टाग्राम एंगेजमेंट में PM मोदी की बंपर बढ़त

Data Beings के आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पोस्ट औसत इंस्टाग्राम एंगेजमेंट में 289.9% का भारी इजाफा देखा गया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एंगेजमेंट में 180.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

20 जुलाई से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पोस्ट पर औसतन करीब 11.9 लाख एंगेजमेंट मिल रहे थे। प्रदर्शन के बाद यह आंकड़ा बढ़कर करीब 46.3 लाख हो गया। यानी औसत एंगेजमेंट में करीब 3.9 गुना वृद्धि हुई। राहुल गांधी के मामले में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। उनका औसत एंगेजमेंट 1.52 लाख से बढ़कर 4.26 लाख हो गया। यानी इसमें करीब 2.8 गुना वृद्धि दर्ज की गई।

रणनीति में क्या आया बदलाव?

20 जुलाई को नई दिल्ली में CJP की ओर से संसद तक निकाले गए ‘संसद चलो’ मार्च और उसके बाद पुलिस के साथ हुए टकराव के बाद राजनीतिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स की गतिविधियों में बदलाव दिखाई दिया।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूजर्स संस्थागत पार्टी पेजों (BJP/Congress) के बजाय व्यक्तिगत नेताओं के चेहरों पर ज्यादा भरोसा और एंगेजमेंट दिखा रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 20 जुलाई के बाद नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, कांग्रेस और भाजपा चारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर प्रति पोस्ट औसत एंगेजमेंट बढ़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स पोस्ट कीं। इनमें कुछ पोस्ट देर रात तक भी किए गए। वहीं राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन में हिस्सा लिया और छात्रों के साथ बातचीत के रील्स भी साझा किए।

आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट का औसत एंगेजमेंट 20 जुलाई से पहले करीब 50 हजार प्रति पोस्ट था, जो बाद में बढ़कर 72 हजार हो गया। इसमें 43.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी तरह भाजपा का औसत एंगेजमेंट 25 हजार से बढ़कर 34 हजार हो गया। पार्टी के एंगेजमेंट में 37.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *