Singrauli News: बीजेपी विधायक की कार धोती दिखी फायर ब्रिगेड

राज्य

सिंगरौली

Video Viral होने पर कांग्रेस बोली- यह सत्ता का दुरुपयोग

सिंगरौली (NEWS UPDATE): बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की कार को फायर ब्रिगेड से साफ करने का वीडियो वायरल होने पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है।

नगर निगम की आपातकालीन दमकल सेवा का उपयोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रामनिवास शाह की निजी कार की धुलाई के लिए किए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से जहां भाजपा की छवि धूमिल हो रही हैं वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस पर हमलावार है

इस घटना के बाद से नगर निगम की कार्यप्रणाली और सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

दमकल वाहन से कार सफाई का वीडियो वायरल

मंगलवार सुबह एक वीडियो वायरल होता है इसमें नगर निगम के दो कर्मचारी आपातकालीन सेवा के लिए इस्तेमाल होने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पाइप से पानी निकालकर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की निजी कार को चमकाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के बाद आम जनता और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जो फायर ब्रिगेड आगजनी जैसी विषम परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है, उसका उपयोग नेताजी की गाड़ी धोने में कैसे किया जा सकता है।

नगर निगम और विधायक प्रशासन पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आपातकालीन वाहन को विधायक की कार सफाई के लिए भेजने की अनुमति किस अधिकारी ने दी? क्या इसके लिए कोई नियम या प्रोटोकॉल था, या फिर यह पूरी तरह से प्रशासनिक ढिलाई का नतीजा है?

फिलहाल, इस पूरे मामले पर नगर निगम के आला अधिकारियों और विधायक पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

 

Fire Brigade Used For MLA Car Wash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *