झांसी: ड्यूटी पर मरीज छोड़ 2 प्रेमियों संग होटल पहुंची सरकारी महिला डॉक्टर

देश विदेश

झाँसी

पति ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा; भारी हंगामा

झाँसी (NEWS UPDATE): डॉक्टर हॉस्पिटल में मरीज का इलाज छोड़कर दो प्रेमियों के साथ होटल जा पहुंची। पति को शक हुआ तो उसने लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया।पति ने जो देखा उसके होश उड़ गए , उसकी पत्नी दो प्रेमियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।

लोकेशन ट्रेस कर होटल पहुंचा पति

मिली जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर के पति को पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था। घटना के दिन जब डॉक्टर महिला अस्पताल से अचानक गायब हो गई, तो पति ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उसका पीछा किया। लोकेशन ट्रैक करते हुए पति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ झांसी के ही एक नामचीन होटल में जा पहुंचा।

जब पति ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर उसकी पत्नी दो अन्य युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली।

कमरे में जमकर हुई मारपीट, पति ने दोनों प्रेमियों को पीटा

अपनी पत्नी को दो गैरों के साथ देखकर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कमरे के अंदर ही दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। होटल के कमरे में काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा और हंगामा चलता रहा। होटल स्टाफ ने स्थिति बिगड़ती देख तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने पति और दोनों प्रेमियों को किया गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को राहत

होटल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने कानून हाथ में लेने और शांति भंग करने के आरोप में त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस ने हंगामा और मारपीट करने के आरोप में महिला डॉक्टर के पति, उसके रिश्तेदारों और दोनों कथित प्रेमियों को धारा 151 (शांति भंग) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

 

Jhansi Lady Doctor Case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *