भरतपुर
मामी ने ‘पति’ बनाने के लिए कटवाए स्तन
भरतपुर (NEWS UPDATE): भरतपुर शहर में रहकर आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और चिकित्सा जगत तक को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
नाबालिग छात्रा को उसकी सगी मामी ने अपनी बातों में फंसाकर न सिर्फ उसका जेंडर चेंज कराने की प्रक्रिया शुरू की, बल्कि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसके दोनों स्तन भी कटवा दिए।
यह पूरा मामला तब खुला जब गुरुवार (4 जून) को छात्रा को बरामद कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया। समिति के सदस्यों ने जब छात्रा के शरीर पर ऑपरेशन के गंभीर घाव देखे, तो उनके होश उड़ गए।
‘तू पति बन जा, मैं पत्नी बनूंगी’ — मानसिक रूप से किया ब्रेनवाश
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा भरतपुर के एक प्राइवेट संस्थान से आयुर्वेद नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और यहाँ एक किराए के कमरे में रहती थी। आरोप है कि बीते 18 से 27 अप्रैल के बीच उसकी मामी उसके कमरे पर आकर रुकी। इस दौरान मामी ने छात्रा को मानसिक रूप से अपने प्रभाव में ले लिया।
पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मामी ने नाबालिग से कहा, “तू पति बन जा, मैं तेरी पत्नी बन जाऊंगी।” इसके बाद उसने छात्रा को जेंडर बदलने के लिए राजी कर लिया।
गहने बेचकर जुटाए ₹1.32 लाख, दिल्ली के अस्पताल में हुई सर्जरी
बताया गया है कि 27 अप्रैल को महिला छात्रा को दिल्ली ले गई। दिल्ली में परिचितों के यहां रुकने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि वहां महिला की परिचित एक नर्स के माध्यम से डॉक्टर से संपर्क कराया गया और छात्रा का ऑपरेशन कर उसके दोनों स्तन निकाल दिए गए।
इसके लिए महिला ने अपना मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी बेचकर करीब 1.32 लाख रुपए जुटाए तथा अस्पताल में 1.10 लाख रुपए जमा कराए।
पुलिस की भनक लगते ही CCTV फुटेज डिलीट कर भागा अस्पताल प्रशासन
छात्रा के अचानक गायब होने पर उसके पिता ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी (Missing Report) दर्ज कराई थी। जब राजस्थान पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए दिल्ली के उस अस्पताल पहुंची, तो अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
आरोप है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही अस्पताल प्रशासन ने आरोपी महिला और छात्रा को पिछले दरवाजे से भगा दिया और पकड़े जाने के डर से अस्पताल के CCTV फुटेज भी डिलीट कर दिए।
इसके बाद दोनों दिल्ली से भागकर मुरादाबाद, अलीगढ़ और मथुरा होते हुए वृंदावन पहुंचे, जहाँ वे भेष बदलकर होटलों और आश्रमों में छिपते रहे।
छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों की भी हो रही जांच
समिति के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया है कि महिला ने छात्रा के बाल कटवाकर उसे लड़के जैसा दिखाने का प्रयास किया। छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।
Minor Girl Gender Change
Bharatpur Gender Change News
