डबरा में बड़ा हादसा टला: लोडिंग वाहन में फंसी बिजली की झूलती केबल

दतिया

डबरा

भरभरा कर गिरा पिलर और टीनशेड

डबरा (HRIDAY STAMBH): तहसील रोड पर बनी नगरपालिका द्वारा बनाई गई दुकानों पर बाइक मिस्त्री टीनशेड के नीचे काम कर रहे थे दुकानों के ऊपर सीमेंट ईट से पिलर बना हुआ था जिसपर खंबे से दूसरे खंभे पर जाने वाली मेन केवल बंधी हुई थी जो काफी नीचे झूल रही थी।

झूलती केवल लोडिंग वाहन मैं फंसने से पिलर टूट गया और टीनशेड पर आकर गिरा और टीनशेड धराशाई हो गई उसके नीचे काम कर रहा है मिस्त्री समय रहते भाग खड़े हुए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तहसील रोड पर नगरपालिका द्वारा बनाई गई दुकानों के नीचे कुछ बाइक मिस्त्री टीनशेड डालकर काम कर रहे थे। इन दुकानों के ऊपर सीमेंट और ईंट से एक पिलर बना हुआ था, जिससे होकर बिजली विभाग की मेन केबल गुजर रही थी। यह केबल काफी समय से नीचे की ओर झूल रही थी।

शुक्रवार सुबह सवा दस बजे के करीब वहां से गुजर रहे एक लोडिंग वाहन में यह झूलती हुई केबल अचानक फंस गई। वाहन के आगे बढ़ने से केबल पर खिंचाव आया और भारी-भरकम पिलर टूटकर सीधे नीचे बने टीनशेड पर आ गिरा।

पिलर गिरते ही टीनशेड भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि टीनशेड के नीचे काम कर रहे मिस्त्री खतरे को भांपते हुए समय रहते वहां से भाग खड़े हुए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बिजली विभाग के ‘मेंटेनेंस’ के दावों की खुली पोल

इस घटना ने डबरा बिजली विभाग के मेंटेनेंस के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग लंबे समय से मेंटेनेंस और सुधार कार्य के नाम पर रोजाना घंटों कटौती कर रहा है।

इसके बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि शहर के व्यस्ततम इलाकों में मुख्य बिजली की तारें और केबलें काफी नीचे झूल रही हैं, जो हर वक्त हादसों को न्योता दे रही हैं।

जनता का सवाल

न तो बिजली विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही नगर प्रशासन। क्या अधिकारी किसी बड़े और गंभीर हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

आपको बता दें इसी तरह झूलती केवल से स्टेशन के पास ढीमर मोहल्ले में भागवत कलश यात्रा की बग्गी में फस जाने से छत पर बना पिलर गिर गया था जिसमें एक घर का चिराग बुझ गया

Dabra electricity department negligence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *