अमरोहा
डेढ़ लाख कैश और जेवर भी गायब
अमरोहा (NEWS UPDATE): अमरोहा (Amroha) के हसनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 15 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़, महिला पति को नशीला दूध पिलाकर अपने शादीशुदा नंदोई के साथ फरार हो गई।
और साथ में अपने घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गई। आरोप है कि महिला अपने नंदोई के साथ भागी है, जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
रात के खाने के बाद रची गई साजिश: दूध में मिलाई नशीली गोलियां
पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मई की रात पत्नी ने सामान्य तरीके से परिवार को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद उसने पति को दूध पीने के लिए दिया। आरोप है कि दूध में पहले से नशीली गोलियां मिलाई गई थीं। दूध पीते ही युवक बेसुध होकर गिर पड़ा और पूरी रात उसे कुछ भी होश नहीं रहा। इसी दौरान महिला ने घर में रखा सामान समेटना शुरू कर दिया।
डेढ़ लाख कैश और लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे ₹1.5 लाख नकद (Cash) और सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गई। महिला अपने साथ कोई और नहीं, बल्कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने नंदोई को ले गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी नंदोई खुद तीन बच्चों का पिता है और महिला भी अपने दो बच्चों को घर पर ही रोता-बिलखता छोड़ गई है।जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।
15 साल का रिश्ता टूटा, इलाके में चर्चा का विषय
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। इतने लंबे जुड़ाव के बाद महिला का इस तरह मर्यादाओं को ताक पर रखकर नंदोई के साथ भाग जाना पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने पर एक बड़ा आघात मान रहे हैं।
Wife Escaped with Brother in Law
