ग्वालियर
ADJ कोर्ट का बड़ा फैसला,
ग्वालियर (हृदय स्तंभ /HRIDAY STAMBH) : पूर्व SP वर्तमान भोपाल ग्रामीण DIG राजेश चंदेल वर्तमान थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ यादव सहित 4 पुलिसकर्मियों पर लुट डकैती जैसी संगीन धाराओं में FIR करने के निर्देश
ग्वालियर में न्यायालय के एक अहम आदेश ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। ग्वालियर एडीजे कोर्ट ने पूर्व एसपी एवं वर्तमान भोपाल ग्रामीण DIG राजेश चंदेल, वर्तमान थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ यादव सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ लूट और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मामले में अदालत ने प्रस्तुत तथ्यों और शिकायत के आधार पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हालांकि, मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं कोर्ट के इस आदेश को लेकर कानूनी और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस विभाग कोर्ट के आदेश के बाद आगे क्या कार्रवाई करता है।
