लव ट्रेंगल का अंत प्रेमी की मौत से

राज्य

रायसेन

सोशल मीडिया वाली ‘हसीना’ निकली कातिल,बचपन के प्रेमी संग रची साजिश

रायसेन(News update): रायसेन पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार साईंखेड़ा निवासी रीना किरार ने अपने बचपन के प्रेमी अरुण पटेल और उसके साथी हरनाम किरार के साथ मिलकर वीरू की हत्या की साजिश रची थी।

भीलवाड़ा निवासी वीरू जाट को प्रेमिका रीना किरार ने घर बुलाया, जहां प्रेमी अरुण पटेल और साथी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव 200 किमी दूर खाई में फेंका गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है, जहां सोशल मीडिया पर हुआ प्यार जानलेवा साबित हुआ। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस ने एक ऐसी सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया, जिसने सबको चौंका दिया है।

बता दें कि एक महिला ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को 200 किलोमीटर दूर खाई में फेंक दिया।

सड़ी-गली लाश की पहचान घटनास्थल से मिली बच्चे की कॉपी से हुई। हस्तलेख के आधार पर पुलिस साईंखेड़ा पहुंची और जांच के बाद तीनों आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और वाहन जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

भीलवाड़ा के वीरू से फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती
लगभग तीन साल पहले रीना की दोस्ती फेसबुक के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा जिला निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट से हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वीरू अक्सर रीना से मिलने राजस्थान से करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर नरसिंहपुर आने लगा।

जब अरुण पटेल को दूसरे प्रेमी यानी वीरू जाट के बारे में पता चला, तो घर में विवाद शुरू हो गया। अरुण को अपना वर्चस्व और पैसा दोनों खतरे में नजर आने लगे, जिसके बाद उसने रीना के साथ मिलकर वीरू को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *