डबरा
युथ कांग्रेस के कार्यक्रम में पोस्टर पॉलिटिक्स
डबरा (हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH)):यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के डबरा आगमन के बाद पोस्टर पॉलिटिक्स सवालो के घेरे में हैं, स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे स्वागत पोस्टरों में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह कंसाना के फोटो फाड़े जाने के बाद राजनीति गरमा गई है।पार्टी के इस तरह राष्ट्रीय स्तर के सचिव का गुटबाज़ी में पोस्टर फाड़ना पार्टी के अंदर गुटबाज़ी और अनुशासनहीनता को दर्शाता है।कार्यक्रम के सफल होने के बाद अब देखना ये है कि पार्टी इस अनुशासनहीनता पर कोई कार्यवाही करती है या फिर इसे हमेशा की तरह नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ती है।
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जमील खां और युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र की 17 दिन की मेहनत से ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें समापन के दौरान युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक सफल ट्रैक्टर रैली और हज़ारो की तादात में भीड़ ने शहर में जाम की स्थिति बना दी थी।किसानों के लिए किए इस आंदोलन के समापन पर युथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद अशोक सिंह द्वारा दिये गए उद्बोधन में किसानों के हित और सरकार की नई ट्रैड डील के बारे में कहा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद अशोक सिंह,युथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह, युथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया, विधायक सुरेश राजे, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जमील खां, युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केदार रावत,रिंकू बघेल,देव बंसल उपस्थित हुए।
