शिवपुरी
शहर के फतेहपुर क्षेत्र के पास स्थित एक कॉलोनी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला और उसकी मासूम बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन लोग दो गाड़ियों में सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे थे। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडों के साथ हथियार भी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर महिला और बच्ची को जबरन बाहर खींचा और गाड़ी में पटककर अपने साथ ले गए। पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सूचना मिलते ही एसडीओपी संजय चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और
