किसान न्याय सत्याग्रह के 15वें दिन बरसे कांग्रेसी, US ट्रेड डील को बताया ‘किसानों के खिलाफ साजिश’

डबरा/भितरवार

डबरा

अशोक सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘किसानों को आर्थिक रूप से तोड़ने की तैयारी’

डबरा। युवा कांग्रेस के तत्वाधान में विगत 15 दिनों से जारी “किसान न्याय सत्याग्रह” रविवार को और भी उग्र हो गया। इस आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील पर कड़ा प्रहार किया।
US ट्रेड डील: कृषि और लघु उद्योगों पर संकट
अशोक सिंह ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, उसमें भारत के कृषि क्षेत्र ,लघु-मध्यम उद्योग और ऊर्जा सुरक्षा को दांव पर लगा दिया गया है।
“यह ट्रेड डील देश के किसानों के खिलाफ एक गहरी साजिश है। इससे हमारे देश का किसान आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट जाएगा।” – अशोक सिंह
उन्होंने आगे कहा कि सरकार समर्थन मूल्य (MSP) पर अनाज खरीदने के जो दावे कर रही है, वे पूरी तरह खोखले हैं और धरातल पर किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है।

युवा कांग्रेस के दिग्गजों ने भरी हुंकार

सत्याग्रह के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरने में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
* जमील खान (युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष)
* हेवरन कंसाना (यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव)
* पुष्पेंद्र सिंह (यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष)
* रिंकू बघेल (यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष)
* केदार रावत
* सत्येन्द्र धाकड़ (यूथ कांग्रेस नेता)

15 दिनों से जारी है संघर्ष

बता दें कि डबरा में युवा कांग्रेस पिछले दो सप्ताह से लगातार “किसान न्याय सत्याग्रह” के माध्यम से किसानों की आवाज उठा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं करती और ट्रेड डील की विसंगतियों को दूर नहीं करती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *