विधायक का बेटा थाने में तलब हाथ पर हात रखकर खड़ा दिखा, लेकिन तेवर अब भी कायम

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी में वी आई पी कल्चर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को पुलिस ने एक्सीडेंट मामले में पूछताछ के लिए थाने तलब किया। थाने में दिनेश लोधी पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ हाथ रखकर खड़ा नजर आया, जिसकी तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई हैं।

मामले में करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के निर्देश पर पुलिस ने दिनेश लोधी को घटनास्थल पर भी ले जाकर जांच की प्रक्रिया पूरी की। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बात ने सभी का ध्यान खींचा विधायक पुत्र का रसूख अब भी कम होता नहीं दिख रहा।

दरअसल, जिस महिंद्रा थार से हादसा हुआ था, उसी गाड़ी से दिनेश लोधी थाने पहुंचे। चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी पर अब भी नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, साथ ही सायरन और विधायक की पट्टिका भी लगी हुई थी।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गाड़ी का चालान जरूर काटा, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या सिर्फ चालान भर देने से मामला खत्म हो जाएगा या आगे कोई सख्त कार्रवाई भी होगी।

इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या कानून सभी के लिए बराबर है, या फिर राजनीतिक प्रभाव रखने वालों के लिए नियम अलग हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है और क्या विधायक पुत्र पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या मामला सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रह जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *